{"_id":"6144458f8ebc3e137c27ad07","slug":"pm-modi-birthday-bjp-celebrating-prime-minister-narendra-modi-s-birthday-like-a-festival-in-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का जन्मदिन: उत्सव की तरह बर्थडे मना रही भाजपा, कश्मीर में गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का जन्मदिन: उत्सव की तरह बर्थडे मना रही भाजपा, कश्मीर में गजब का उत्साह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
- फोटो : बासित जरगर
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं आपके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। नए भारत के विकास की दिशा में आपके असाधारण, अथक प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। आपके नेतृत्व और विजन से राष्ट्र प्रगति करता रहे, ऐसी कामना है।
उधर, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव की तरह मना रही है। जम्मू के साथ ही कश्मीर संभाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। साथ ही कहा कि जब से अनुच्छेद-370 और 35-ए को निरस्त किया गया है, जम्मू-कश्मीर चिरस्थायी शांति, प्रगति और विकास के पथ पर है। लोग लोकतंत्र का लाभ उठा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अब जवाबदेही और पारदर्शिता है।
Trending Videos
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
- फोटो : बासित जरगर
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव वी सतीश, सह प्रभारी आशीष सूदन और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने गोल मार्केट गांधीनगर में प्रदर्शनी के अलावा स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व रक्तदान अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
गोल मार्केट में तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘मोदी कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की’ के शीर्षक से आयोजित की जा रही है। इन कार्यक्रमों में विशेष तौर पर हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को ही राष्ट्रीय संयुक्त सचिव वी सतीश और प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद जम्मू पहुंच गए थे।
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
सतीश ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी कैडर से बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया। पीएम मोदी के जन्मदिवस के कार्यक्रम सात अक्तूबर तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 500 बूथों से पीएम मोदी को पांच लाख कार्ड भेजे जाएंगे। जल स्रोतों की सफाई का काम भी कार्यकर्ता करेंगे। जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, फल, राशन, कपड़े, स्टेशनरी वितरित की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।