जम्मू संभाग के निचले इलाकों में भी कश्मीर की तर्ज पर सेब उगाया जाएगा। यहां पर ऐसी प्रजातियों पर शोध चल रहा है, जो उच्च तापमान में आसानी से तैयार हो सकें और पैदावार ज्यादा दें। इन किस्मों में अन्ना, माइकल, हमरन-99 पर शोध चल रहा है। स्कॉस्ट जम्मू में 2016 से किया जा रहा शोध अंतिम चरण पर है। अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं, इनमें इन किस्मों के पौधे उच्च तापमान में भी फल दे रहे हैं। बाजारों में इन सेबों की डिमांड भी ज्यादा रहेगी। मौजूदा समय में किश्तवाड़ और डोडा इलाकों में ही सेब उगता है। इसके अलावा कश्मीर घाटी में सेबों की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। लेकिन अब उच्च तापमान वाले इलाकों में भी सेब उगाया जा सकेगा। शोध पूरा होने के बाद रिजल्ट रिपोर्ट को लाइन विभागों के साथ सांझा किया जाएगा।
खुशखबरी: अब जम्मू संभाग के निचले क्षेत्रों में भी कश्मीर की तर्ज पर उगेगा सेब
सतीश वालिया, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन