{"_id":"5e93f8648ebc3e76d156d2eb","slug":"shelling-in-residential-area-by-pakistan-in-jammu-kashmir-three-civilians-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे का शव सीने से लगा तड़पती रही मां, पाकिस्तान की हरकतों ने छीन लिया लाल, फिर सेना ने सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे का शव सीने से लगा तड़पती रही मां, पाकिस्तान की हरकतों ने छीन लिया लाल, फिर सेना ने सिखाया सबक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीलम घाटी में बीते दिन हुए भारी नुकसान से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी बढ़ा दी है। रविवार को पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा और पुंछ जिले में की गई भारी गोलाबारी से एक बच्चे और महिला समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गोलाबारी में जान गंवाने वाले बच्चे के शव को सीने से लगाकर उसकी मां तड़प-तड़पकर रो रही थी। वह बार-बार कह रही थी कि अब मैं अपने बेटे के बिना कैसे जिंदा रहूंगी। आज यानी कि सोमवार को भी पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
2 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत
- फोटो : साकिब नबी
उधर, सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबर है। नीलम घाटी और डुडिनाल में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कम से कम चार सैनिक मारे जाने और कुछ के घायल होने की खबर है। इसके साथ ही पीओके के निखियाल में आतंकी शिविर ध्वस्त हो गया, जिसमें दर्जनभर आतंकी और सैनिक मारे गए। निखियाल में कई आतंकी शिविर हैं, जिनमें जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के सैकड़ों आतंकी हैं। बताते हैं कि पाकिस्तान ने मारे गए आतंकियों का बदला लेने के लिए ही पुंछ के लगभग सौ किलोमीटर के दायरे में गोलाबारी की।
3 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत
- फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा जिले के केरन, करनाह, टंगधार और उड़ी में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। इसमें तुमना गांव के बशीर अहमद का आठ साल का बेटा जियान अहमद, चौकीबल का युवक जावेद अहमद खान (18) और चौकीबल की महिला शमीमा बेगम (36) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत
- फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तान की ओर से पहले हाजीतारा और धानी गांव में गोलाबारी की गई। इसके बाद मंजगाम, मालिकपोरा, टीसीपी, हफरदा, क्रालपोरा, तुमना, हाचीमार्ग चौकीबल आदि इलाकों को निशाना बनाया गया। वहीं, पाकिस्तान ने पुंछ में लगातार सातवें दिन गोलाबारी की। बालाकोट से लेकर कस्बा, कीरनी के साथ ही शाहपुर व गुलपुर सेक्टर में भी गोले दागे गए। इसमें कस्बा सेक्टर निवासी मोहम्मद शौकत (28) छर्रे लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे समेत तीन नागरिकों की मौत
- फोटो : साकिब नबी
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे से रविवार तड़के साढ़े चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने आईबी स्थित पप्पू चेक पोस्ट से भारत की चंदवां पोस्ट और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इसमें चक्क चंगा के हरबंस लाल और रमेश चंद के दो मवेशी जख्मी हो गए। बीएसएफ ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।