फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों के लिए काल बनकर आया '2020 और जून', सेना के पराक्रम और इस रणनीति से बौखलाए हैं आतंकी संगठन

Sun, 21 Jun 2020 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
terrorist killed in encounter in jammu kashmir, 106 killed so far in 2020
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ(क्विक एक्शन टीम), सीआरपीएफ की 115वीं व 28वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसके मद्देनजर इलाके में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 



2020: जून में मारे गए सबसे ज्यादा आतंकी
 
माह           मारे गए आतंकवादी 
जनवरी  18
फरवरी             7
मार्च               7
अप्रैल              28
मई                15
जून                31

terrorist killed in encounter in jammu kashmir, 106 killed so far in 2020
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि श्रीनगर के जुमिनार पुलिस स्टेशन इलाके के मोहल्ला पोजवालपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

terrorist killed in encounter in jammu kashmir, 106 killed so far in 2020
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया। 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को सफाया किया है। इससे पहले शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
terrorist killed in encounter in jammu kashmir, 106 killed so far in 2020
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों की इस कामयाबी के पीछे सैन्य अधिकारियों की एक बैठक का बहुत अहम योगदान है। यह बैठक मई महीने के आखिरी सप्ताह में श्रीनगर में हुई थी। इसमें तय किया गया था कि घाटी में विभिन्न तंजीमों के आतंकियों का सफाया करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की सप्लाई लाइन को भी काटा जाएगा। इसके लिए उनके मददगारों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। धरपकड़ कर आतंकी तंजीमों को मिलने वाली आर्थिक मदद को रोका जाएगा।
विज्ञापन
terrorist killed in encounter in jammu kashmir, 106 killed so far in 2020
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

बैठक में सुरक्षा हालात व चुनौतियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। खुफिया इनपुट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में भी तेजी आई है। घाटी में आतंकी घटनाओं में तेजी लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed