फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासाः आतंकियों को पहुंचाने का धंधा कर रहे ट्रक चालक, कीमत 70 हजार से एक लाख रुपये तक

Tue, 04 Feb 2020 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Feb 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers doing business of delivering terrorists in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद आतंकियों को कश्मीर घाटी या फिर किसी अन्य ठिकाने पहुंचाने के ट्रक चालक व परिचालक 70 हजार से एक लाख रुपये की रकम लेते हैं। नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर आतंकी हमले में पकड़े गए ओवर ग्राउंड वर्करों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।


 

Truck drivers doing business of delivering terrorists in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के नेटवर्क में श्रीनगर से जुड़े रूट पर चलने वाले ट्रक एक बड़ी कड़ी के रूप में सामने आ रहे हैं। आतंकियों की घुसपैठ से लेकर इन्हें ठिकानों तक पहुंचाने का सौदा होता है। पूछताछ में आतंकियों के ओजीडब्ल्यू ट्रक चालक और सहचालक ने बताया है कि उन्हें सामान्य आतंकी के 70 हजार जबकि बड़े आतंकी को पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये मिलते हैं। बन टोल प्लाजा ही नहीं, इससे पूर्व में पकड़े व मारे गए आतंकियों के मामले में भी इसका खुलासा हुआ है।

 

Truck drivers doing business of delivering terrorists in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद ग्रस्त इलाकों में ट्रकों की खरीद भी पहले से ज्यादा हो गई है। बहुत मुमकिन है कि आतंकियों, हथियारों के लाने ले जाने के अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए भी ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truck drivers doing business of delivering terrorists in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग, कुपवाड़ा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ के साथ डोडा और श्रीनगर नंबरों का पंजीकरण ज्यादा हो रहा है। सामान ढुलाई के बहाने से आतंकवादियों को एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रकों के माध्यम से छोड़ा जा रहा है।

 
विज्ञापन
Truck drivers doing business of delivering terrorists in jammu kashmir
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

छानबीन में कठुआ और सांबा जिले में एनएच किनारे बने होटल और ढाबा मालिक भी शक के घेरे में आ गए हैं। पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों और उनके मददगारों के रुकने की व्यवस्था ढाबों-होटलों में होने के भी इनपुट हैं। ऐसे में जांच एजेंसियां अब हाईवे से सटे होटलों और ढाबों पर भी पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed