सब्सक्राइब करें

नवरात्रिः मां वैष्णो के दरबार में जाएं तो गुफा की इन 10 बातों पर जरूर गौर करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
vaishno devi cave navratri 2019
मां वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि के दिनों में मां वैष्णो देवी के दर्शन का बड़ा ही महत्व है। ऐसे में अगर आप भी मां के दरबार में जा रहे हैं तो माता के दरबार से जुड़ी इन 10 बातों को जरूर जान लें फिर करें मां के दर्शन।

 

Trending Videos
vaishno devi cave navratri 2019
मां वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न मां वैष्णो का एक अन्य नाम देवी त्रिकूटा भी है। देवी त्रिकूटा यानी मां वैष्णो देवी का निवास स्थान जम्मू में माणिक पहाड़ियों की त्रिकुटा श्रृंखला में एक गुफा में है। देवी त्रिकूटा के निवास के कारण माता का निवास स्थान त्रिकूट पर्वत कहा जाता है। इस पर्वत पर माता एक गुफा में वास करती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishno devi cave navratri 2019
मां वैष्णो देवी धाम

मां के दरबार में अक्सर भक्तों की लंबी कतार के कारण दर्शन के लिए बहुत ही कम समय मिलता है। इसलिए इस गुफा से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो कम लोग जानते हैं। इसलिए मां के दर्शन से पहले इन बातों को जान लें।

 

vaishno devi cave navratri 2019
मां वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए वर्तमान में जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, वह गुफा में प्रवेश का प्रकृतिक रास्ता नहीं है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कृत्रिम रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया। वर्तमान में इसी रास्ते से श्रद्धालु माता के दरबार में प्रवेश पाते हैं।

 

 

विज्ञापन
vaishno devi cave navratri 2019
मां वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

किस्मत वाले भक्तों को प्राचीन गुफा से आज भी माता के भवन में प्रवेश का सौभाग्य मिल जाता है। दरअसल यह नियम है कि जब कभी भी दस हजार से कम श्रद्धालु होते हैं तब प्राचीन गुफा का द्वार खोल दिया जाता है। आमतौर पर ऐसा शीत काल में दिसंबर और जनवरी महीने में होता है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed