जिंदगी में एक बार सच्चा प्यार तो हर किसी को होता ही है। आज मैं आपको अपने प्यार के बारे में बताने जा रही हूं। मेरा नाम नेहा है। मैंने इन्हें (शुभम) देखा भी नहीं था लेकिन शुभम ने मुझे देखा था। एक दिन शुभम मेरी सहेली के भाई के साथ किसी काम से मेरे घर आए। इन्होंने मुझसे मोबाइल फोन के लिए चार्जर मांगा। उस समय मैं घर का काम कर रही थी। इन्होंने मुझसे बातचीत करने की कोशिश की। बातचीत के दौरान इन्होंने मुझसे मेरा व्हाट्सएप नंबर मांगा। मैंने नंबर देने से मना कर दिया। मैंने कहा कि आज मैं आपको नंबर दूंगी तो आप सबको बताओगे।
लव आज कलः उसने कहा मैं वैसा नहीं हूं जैसा समझ रही हो, फिर कुछ यूं हुआ 'आई लव यू टू'
शुभम ने मुझसे कहा कि नेहा मैं वैसा लड़का नहीं हूं जैसा तुम समझ रही हो। इस पर मैंने कहा कि कोई चोर कभी कहता है कि मैंने चोरी की है। इस पर शुभम ने हल्की सी मुस्कान के साथ मेरी ओर देखा और बोला-आप इतना गुस्सा रोज करते हो या आज मुझ पर स्पेशली कर रहे हो। इसके साथ ही शुभम ने कहा कि चलो तुम ही मेरा नंबर रख लो, जब दिल होगा मेसेज कर देना।
कुछ समय बाद शुभम मेरे स्कूल के बाहर हर दिन आने लगे। इन्हें रोज देखकर मैं खुश हो जाती थी। एक हफ्ते बाद शुभम का आना बंद हो गया। मुझे चिंता होने लगी। पता लगा कि तबीयत खराब है। मैंने तीन दिन बाद इन्हें फोन किया। शुभम ने मेरा फोन उठाते ही पहचान लिया। इसके बाद हम दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। बातें करते हुए हमारी बॉन्डिंग बहुत मजबूत हो गई। फिर अक्सर शुभम मेरे घर मुझसे पढ़ने के लिए आने लगे।
अगस्त से हमारी बात शुरू हुई थी और अक्तूबर में शुभम ने मुझसे दोस्ती करने के लिए कहा। इसके बाद ये रोजाना मुझसे पूछने लगे कि मैं इनके लिए क्या फील करती हूं। मैंने कहा कि मैं आपको एक अच्छे दोस्त की तरह समझती हूं। इस पर शुभम ने कहा कि मैं तो आपको दोस्त से ज्यादा समझता हूं। फिर 10 अक्तूबर को इन्होंने मुझे दोस्ती के लिए प्रपोज किया। मैंने मना कर दिया। फिर तो रोज शुभम मुझसे पूछते रहते और मैं मना करती रहती।
फिर 16 अक्तूबर, 2016 को शुभम ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता और मुझे तुमसे बात करने की आदत हो गई है...आई लव यू। फिर मैंने आई लव यू टू बोलकर इनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। ये दिन मेरे लिए बहुत ही खास था। बस यही है हमारी लव स्टोरी, जो मोबाइल के लिए चार्जर देने से शुरू हुई थी। हमारी दोस्ती हुए पांच साल होने वाले हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हम हमेशा साथ ही रहें।
