{"_id":"60ebc4348ebc3e50aa685aa8","slug":"weather-forecast-jammu-kashmir-heavy-rain-in-jammu-kashmir-flood-and-landslide-warning-issued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारी बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुस जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
संभाग के मैदानी इलाकों में रविवार तड़के से बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में भी लोग बारिश के रौद्र रूप से परेशान हैं। यह पहली बार नहीं है कि इन जगहों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है। उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले वाहनों की कतारें लगी हैं। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि शुक्रवार रात को मगरकोट में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था।
2 of 5
भारी बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उधमपुर में भी घाटी की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। शनिवार दोपहर को वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रामबन में फंसे हजारों वाहनों को निकाल कर फिर से राजमार्ग को स्थायी तौर पर खोलने का काम शुरू कर दिया गया था। जिस स्थान पर पस्सियां गिरी हैं, वहीं पर टनल का भी निर्माण जारी है। इसलिए राजमार्ग को खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
3 of 5
भारी बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मलबा हटाने के दौरान फिर पस्सियां गिरने से काम प्रभावित रहा है। राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली है। उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती जा रही है। सैकड़ों ट्रकों के साथ यात्री वाहनों को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारी बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कठुआ शहर के मुख्य बाजार की गलियों में नाले ओवर फ्लो होकर बहते नजर आ रहे हैं। प्रशासन और नगर परिषद की ओर से जल निकासी के प्रबंध दावों तक ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 5
भारी बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 26. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। कटड़ा में अधिकतम तापमान 31. 3 डिग्री और श्रीनगर में 33. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29. 1 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश में केवल कटड़ा में 1.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।