सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

झारखंड: रांची से 50 किलोमीटर दूर बस पलटी, बिहार के 12 छात्र घायल; पलामू में हथियारों के साथ सात गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

सिकादरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि ने बताया कि बस 64 छात्रों और शिक्षकों को लेकर रांची के हुंडारू वाटरफॉल तक जा रही थी। छात्र और शिक्षक बिहार के गया जिले के सरस्वती विद्या मंदिर बाराचट्टी के हैं। 

विज्ञापन
jharkhand news updates Over 12 school students of Bihar injured bus overturns seven arrested with arms Palamu
हुंडारू जा रही बस पलटी - फोटो : सोशल मीडिया

रांची जिले में रविवार को एक बस पलटने से बिहार के एक स्कूल के 12 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राजधानी से करीब पचास किलोमीटर दूर सिकादरी इलाके में दोपहर में हुई। चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। 



सिकादरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि ने बताया कि बस 64 छात्रों और शिक्षकों को लेकर रांची के हुंडारू वाटरफॉल तक जा रही थी। छात्र और शिक्षक बिहार के गया जिले के सरस्वती विद्या मंदिर बाराचट्टी के हैं। 

पुलिस अधिकारी ने बताया, सिकादरी में डॉक्टर मोड़ के पास किसी वजह से बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और चालक ने यात्री वाहन पर नियंत्रण खो दिया। फिर बस पलट गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। इससे पहले छात्रों और शिक्षकों ने चतरा जिले के भद्रकाली मंदिर का दौरा किया। 

उन्होंने कहा, मामूली रूस से घायल लोगों का इलाज  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं, एक घायल को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया। 
 

Trending Videos

मेदिनीनगर: हथियार और गोलाबारूद के साथ सात गिरफ्तार

jharkhand news updates Over 12 school students of Bihar injured bus overturns seven arrested with arms Palamu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

उधर, राज्य के पलामू जिले में पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मेदिनीनगर उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋषभ गर्ग ने बताया कि एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए शनिवार रात छापेमारी शुरू की गई थी। 

उन्होंने बताया कि छापेमारी में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हमने चार पिस्तौल और पांच गोलियां बरामद की हैं। आगे की जांच जारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed