भारतीय सेनाओं के विभिन्न अंगों और राज्य पुलिस बलों में 14 हजार पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। हम यहां ऐसी पांच भर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो बेरोजगारों के लिए उनकी जिंदगी बदल सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी 14 हजार नौकरियों के बारे में जहां आप लॉकडाउन के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं। इस साल लोगों के लिए नौकरियों की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ चुकी हैं।
सरकारी भर्तियां : सेना और पुलिस के 14 हजार पदों पर मिल रही हैं नौकरियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
तो आइए जानते हैं ऐसी 14 हजार नौकरियों के बारे में जहां आप लॉकडाउन के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं। इस साल लोगों के लिए नौकरियों की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ चुकी हैं।
वायुसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। दरअसल, आईएएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी/एफकैट) 2021 के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए ग्राउंड ड्यूटी समेट 334 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर एक जून से शुरू हो चुकी है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में चयनित 334 उम्मीदवारों की नियुक्ति फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बतौर कमीशन ऑफिसर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये का भुगतान करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Indian Army GD Recruitment : सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक http://joinindianarmy.nic.in/default.aspx पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही http://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal सेना भर्ती पोर्टल पर आधिकारिक अधिसूचना को भी देख सकते हैं।
बीएसएफ की एयर विंग में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएसएफ एयर विंग भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।