सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
भर्ती 2021: मेट्रो रेल लिमिटेड ने कई पदों के लिए मांगे आवेदन, वेतन 90 हजार से दो लाख तक
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक) के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना को देख सकते हैं और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन फॉर्म का यहां सीधा लिंक यहां दिया गया है।
सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक) के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। आवेदन डाक/कूरियर द्वारा निम्नलिखित पते भेजे जा सकते हैं।
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर),
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड,
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग,
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु,
चेन्नई - 600107
चयन प्रक्रिया
चेन्नई मेट्रो रेल भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की दावेदारी ज्ञान, कौशल, समझ, दृष्टिकोण, योग्यता और शारीरिक फिटनेस जैसे विभिन्न पहलुओं की कसौटी पर परखी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा और उसके बाद चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
प्रति माह समेकित वेतन
- महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000
- अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000
- उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000
आवेदन शुल्क (डाक शुल्क सहित)
चेन्नई मेट्रो रेल भर्ती के तहत आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को ₹50/- (प्रोसेसिंग और डाक शुल्क के लिए) की गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, दिव्यांग/विकलांग व्यक्तियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उन्हें आवेदन के साथ केवल विकलांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।