फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना दौर की बड़ी भर्ती : राष्ट्रीय राजधानी में मिल रहीं सात हजार से ज्यादा नौकरियां

Thu, 13 May 2021 03:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 May 2021 03:36 PM IST
सार

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त सात हजार से अधिक पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती शुरू की है। 

विज्ञापन
DSSSB Vacancy 2021 TGT Recruitment NDMC Bharti Delhi WCD Vacancy 7236 Post
DSSSB 2021 : दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के नौकरी पाने का इंतजार अब खत्म होने को है। डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती शुरू की है। यह भर्ती सात हजार से अधिक पदों पर की जा रही है। इसके लिए अधिसूचना विज्ञापन भी जारी हो चुका है। अधिसूचना पढ़ने और डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां खबर में दिया गया है। 


चयन बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नई दिल्ली नगर निगम और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड आदि में विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए डीएसएसएसबी ने कुल 7236 पदों का भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इन पदों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 6258 पद हैं। जबकि असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के 554 पद, असिस्टेंट टीचर नर्सरी के 74 और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट व एलडीसी के 278 पद, काउंसलर के 50 पद, हेड क्लर्क के 12 पद और पटवारी के 10 पद शामिल हैं।

DSSSB Vacancy 2021 TGT Recruitment NDMC Bharti Delhi WCD Vacancy 7236 Post
DSSSB 2021 : दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया 
उपरोक्त पदों पर 12वीं पास से लेकर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक पदों के लिए बीएड या एनटीटी प्रशिक्षण विस्तृत एवं प्रमाणिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या यहां क्लिक कर सीधे अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
इस भर्ती के तहत आवेदन dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू होगी। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून, 2021 तक है। 
 

DSSSB Vacancy 2021 TGT Recruitment NDMC Bharti Delhi WCD Vacancy 7236 Post
DSSSB 2021 : DSSSB Recruitment 2020 - फोटो : amar ujala

पीजीटी भर्ती 2020 की परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान 
परीक्षा का आयोजन भी पिछले साल ही होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। अब दिल्ली सब ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान कर दिया गया है।
परीक्षाएं ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। पीजीटी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन क्रमश: 8,11,12, 15, 16, 17, 18, 19, 20 जून, 2021 को किया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर 03 जनवरी 2021 को जारी की गई थी। जबकि आवेदन की प्रक्रिया और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2020 थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
DSSSB Vacancy 2021 TGT Recruitment NDMC Bharti Delhi WCD Vacancy 7236 Post
DSSSB 2021 - फोटो : dsssb

मई में होने वाली परीक्षाएं अगले आदेश तक टाली गईं
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में  रिक्त पदों को भरने के लिए मई आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को टाल दिया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मौजूदा कोविड महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया है। 2021 की डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित थी। 
दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षा 2021 के स्थगन की आधिकारिक सूचना में लिखा है, प्रशासनिक आपात स्थिति आदेश के मद्देनजर, 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित पोस्ट कोड 37/20, 06/20, 03/20, 07/20 और 40/20 के तहत सभी ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed