फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Garbage not being cleared on time from city wards; waste management system in disarray.

Una News: शहर के वार्डों से समय पर नहीं उठ रहा कूड़ा-कचरा, व्यवस्था चौपट

Tue, 18 Aug 2026 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Aug 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
Garbage not being cleared on time from city wards; waste management system in disarray.
नगर निगम के वार्ड नंबर 9 में गलियों में लगे कूड़े कचरे के ढेर में मुंह मारते लावारिस कुत्ते और
ऊना। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सोमवार को समय पर कूड़ा कचरा नहीं उठाया गया जिससे गलियों में जगह-जगह पर कूड़े के खुले में ढेर नजर आए।
विज्ञापन

कूड़े पर लावारिस कुत्ते मुंह मारते नजर आए और और राहगीर भी जगह-जगह पर पसरी गंदगी से परेशान दिखे। ऐसा भी नहीं है कि नगर निगम में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संसाधन नहीं है।
पांच-पांच वाहन इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए हैं। इतना ही नहीं शहर के एमसी पार्क में भी कूड़ेदान से लेकर विभिन्न जगह पर कूड़ा कचरा जगह-जगह पर पसरा हुआ नजर आया। इससे शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के जिला प्रशासन और नगर निगम के दावे हवा होते नजर आए हैं।
विज्ञापन

शहर की प्रबुद्ध जनता का कहना है कि नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्र करने के लिए जो शेड्यूल तय किया गया है। उसके हिसाब से नियमित तौर पर कूड़ा कचरा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना शहर में यह व्यवस्था चरमरा गई है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक विजय कुमार का तर्क है कि वाहन में तकनीकी खराबी आई थी। जिसके चलते समय पर जगह-जगह पर लगे कूड़े कचरे के ढेर नहीं उठे और विलंब होने की सूरत में लावारिस कुत्तों ने गंदगी को पसार कर रख दिया। जिससे लोगों की भी आवाजाही प्रभावित नजर आई है।
स्थानीय निवासी कार्तिक शर्मा का कहना है कि सफाई कर्मियों ने घरों से कूड़े कचरे का संग्रहण तो कर लिया है। जगह जगह पर लगे कूड़े कचरे के ढ़ेर समय पर नहीं उठाए गए। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासी ध्रुव कुमार का कहना है कि नगर निगम का लापरवाही भरा रवैया शहर की जनता पर भारी पड़ता नजर आया है। अधिकारी दफ्तरों के बाहर निकलने को तैयार नहीं है और जगह जगह पर शहर में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है।

नगर निगम के वार्ड नंबर 9 में गलियों में लगे कूड़े कचरे के ढेर में मुंह मारते लावारिस कुत्ते और

नगर निगम के वार्ड नंबर 9 में गलियों में लगे कूड़े कचरे के ढेर में मुंह मारते लावारिस कुत्ते और

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed