फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CT scan facility stalled in regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा ठप

Tue, 18 Aug 2026 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Aug 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility stalled in regional hospital
जिला अस्पताल जाना आना हुआ मुश्किल..... ऊना अस्पताल को जाने वाले मार्ग में खड़े हुए वाहन।संवाद
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार देर शाम सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद से जांच प्रभावित है। सोमवार को भी मशीन के सुचारु न होने के कारण अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने पहुंचे मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार सुबह से मरीजों की काफी संख्या देखने को मिली। वर्तमान में जिले में सरकारी स्तर पर केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलती है। कई मरीजों को चिकित्सकों की ओर से सिर, छाती, पेट या शरीर के अन्य हिस्सों की गंभीर चोट और बीमारी की स्थिति का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी जाती है। मशीन खराब होने के कारण ऐसे मरीजों को जांच के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ी। दूसरी तरफ मशीन खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से तकनीकी खराबी को दूर करवाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है ताकि जल्द से जल्द मशीन को ठीक कर सीटी स्कैन की सुविधा बहाल की जा सके। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में क्रस्ना डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया करवाई जाती है। हालांकि मशीन कब तक पूरी तरह ठीक होगी इसे लेकर स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इससे मरीजों को अतिरिक्त खर्च के साथ अस्पताल से बाहर जाने की परेशानी भी उठानी पड़ेगी। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को जल्द ठीक करवाकर सुविधा बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन



बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी परेशानी
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को काफी संख्या में मरीज व तीमारदार क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिसर में बेतरतीब पार्किंग होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीटी स्कैन मशीन तकनीकी दिक्कत के चलते बंद है। क्रस्ना लैब प्रबंधन को मशीन जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल परिसर में बेतरतीब पार्किंग को लेकर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने को लेकर कहा गया है ताकि आवाजाही प्रभावित न हो।

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना

जिला अस्पताल जाना आना हुआ मुश्किल..... ऊना अस्पताल को जाने वाले मार्ग में खड़े हुए वाहन।संवाद

जिला अस्पताल जाना आना हुआ मुश्किल..... ऊना अस्पताल को जाने वाले मार्ग में खड़े हुए वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed