फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Power supply remained disrupted throughout the day, anger among people

Una News: दिन भर गुल रही बिजली आपूर्ति, लोगों में रोष

Tue, 18 Aug 2026 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Aug 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted throughout the day, anger among people
मैहतपुर (ऊना)। हर सोमवार को लगने वाले बिजली कट से परेशान लोगों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि बोर्ड हर सोमवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रखता है जिससे उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। वहीं मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के कारोबारियों का कहना है कि हर सोमवार को लगने वाले बिजली के कट के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी ने कहा कि जब कारोबारी विद्युत कट की जानकारी के लिए स्थानीय कनिष्ठ अभियंता को फोन लगाते हैं तो वे फोन ही नहीं उठाते, जिसके चलते कारोबारियों को विद्युत कट की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पाती। कारोबारियों का कहना है कि कट को लेकर कनिष्ठ अभियंता किस कारण फोन नहीं उठाते यह उच्च अधिकारियों को बताना चाहिए। ऐरी ने कहा कि सोमवार को बोर्ड ने शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने को कहा था लेकिन शाम 6:30 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। उन्होंने हर सोमवार को रख रखाव के नाम पर लगने वाले कट बंद करने की मांग उठाई है। वहीं एसडीओ कमल चौधरी ने कहा कि लाइनों के रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति को बंद किया जाता है। इसकी पहले से सूचना भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed