{"_id":"56dbe7124f1c1ba2358b46f9","slug":"govt-jobs-for-12th-pass-in-agriculture-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग में क्लर्क की सीधी भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
कृषि विभाग में क्लर्क की सीधी भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म
Sun, 06 Mar 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:53 PM IST
सार
12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका
5,200-20,200 रुपये वेतन और ग्रेड पे 1,900 रुपये
लिखित परीक्षा एवं टाइपिंग टेस्ट से चयन
विज्ञापन
1 of 4
कृषि विभाग में क्लर्क बनने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान ने लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 मार्च 2016 से की जाएगी।
2 of 4
12वीं पास छात्र कर सकते हैं आवेदन
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से 12वीं का सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
3 of 4
बढ़िया है वेतनमान
वेतनमान के तौर पर सफल उम्मीदवारों को 5,200-20,200 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे के तहत 1,900 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। उक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि एससी/एसटी/ विकलांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2016 है। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं टाइपिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.iasri.res.in पर लॉगऑन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।