फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife murdered in attack with bucket accused husband arrested within 10 hours in sonbhadra

बाल्टी बनी हत्या का हथियार: पति ने पत्नी पर हमला कर ले ली जान, पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 11:03 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 17 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

Sonbhadra News: जिले में बाल्टी से हमला कर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Wife murdered in attack with bucket accused husband arrested within 10 hours in sonbhadra
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर बाल्टी से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल पार्वती (35) की उपचार के बाद मायके ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने पार्वती के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी पति संतलाल को घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तहरीर के अनुसार, करहिया गांव निवासी संतलाल का पत्नी पार्वती के साथ शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर संतलाल ने बाल्टी से मारकर पत्नी पार्वती को घायल कर दिया। घटना के बाद संतलाल चला गया। पड़ोसियों ने पार्वती के मायके जामपानी में परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके भाई रामस्वरूप और रामकिशुन पहुंचे और पार्वती को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीएचसी में उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हिंडाल्को चिकित्सालय रेणुकूट ले गए। वहां प्राथमिक उपचार और दवा देने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार की शाम परिजन उसे जामपानी स्थित मायके लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नैचिंग करने वाले गोरखपुर के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

पुलिस ने 15 अगस्त को रामस्वरूप की तहरीर पर आरोपी पति संतलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर 16 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे संतलाल निवासी करहिया को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी बरामद की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed