{"_id":"56dc19b14f1c1ba4358b493d","slug":"govt-jobs-for-12th-pass-in-crpf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
Sun, 06 Mar 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 05:21 PM IST
सार
इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पद
स्वीकार किए जाएंगे केवल आॉनलाइन आवेदन
वेतनमान 9,300-34,800 और 5,200-20,200
विज्ञापन
1 of 4
सीआरपीएफ में नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की कुल संख्या
182 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार को किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं या इंटरमीडिएट या
समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त पदों के अनुसार अन्य अर्हता निर्धारित की गई है।
2 of 4
30 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (पदानुसार) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये और शेष पदों पर चयनित आवेदकों को 5,200-20,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
3 of 4
इंस्पेक्टर और हैड कांस्टेबल के पद खाली
उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट आगे की चयन प्रक्रिया के लिए संभाल कर रख लें। आवेदन शुल्क के तौर पर सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये और अन्य पदों के लिए 50 रुपये जमा करने होंगे। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी
आवेदकों का चयन शारीरिक मानदंड परीक्षा, शारीरिक सक्षमता परीक्षण, लिखित परीक्षा और ट्रेड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.crpfindia.com या www.crpf.nic.in पर लॉग ऑन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।