फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में बड़े पदों पर भर्ती

Sun, 06 Mar 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:44 PM IST
सार

  • पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • सभी पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं साक्षात्कार से चयन

विज्ञापन
govt jobs in uppcl
असिस्टेंट इंजीनियर बनने का मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियरों (ट्रेनी, इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 28 है। निर्धारित पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2016 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
govt jobs in uppcl
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री जरूरी
शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक या समकक्ष होने के साथ देवनाग‌िरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर सफल उम्मीदवारों को 15,600-39,100 रुपये तथा 5,400 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
govt jobs in uppcl
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापित सभी पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर उत्तर प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के द्वारा या बैंक चालान के जरिये स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
govt jobs in uppcl
आवेदन की अंतिम तारीख 03 अप्रैल
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। सफल उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख 03 मार्च, 2016 है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 03 अप्रैल, 2016 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट www.uppcl.org पर लॉगऑन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed