फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीजीसीआईएल में 244 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

Sun, 06 Mar 2016 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 02:24 PM IST
सार

  • 200 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती
  • वेतनमान के तौर पर 24,900 से 50,500 रुपये
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च

विज्ञापन
govt jobs in pgcil
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग के पदों को भरने के लिए विज्ञप्त‌ि जारी की गई है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 244 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पा ‌किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वव‌िद्यालय से कम से कम 65 प्रतिशत अंकों से बीई/ बीटेक (इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।
govt jobs in pgcil
24,900 से 50,500 रुपए तक वेतनमान
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान ‌किया गया है। निर्धारित पदों के लिए चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 24,900 से 50,500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
govt jobs in pgcil
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
govt jobs in pgcil
आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च
निर्धारत पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च, 2016 तय की गई है। इन पदों पर योग्य आवेदकों का चयन गेट-2016 के प्राप्तांक, समूह वार्तालाप और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध (3 वर्ष) के आधार पर की जाएगी। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.powergridindia.com पर लॉग ऑन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed