सब्सक्राइब करें

IAF Recruitment 2021: वायुसेना ने 10वीं पास के लिए निकालीं नौकरियां, ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर हो रही भर्ती

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 08:24 PM IST
सार

IAF Recruitment 2021: सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 10वीं कक्षा पास कर चुके युवा भी आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापन
IAF Recruitment 2021 Vacancies for 174 posts 10th pass can apply know important details
भारतीय वायु सेना भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 10वीं कक्षा पास कर चुके युवा भी आवेदन के पात्र हैं। 10वीं पास की योग्यता रखने वाले और भारतीय वायु सेना (IAF) का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 


इंडियन एयरफोर्स की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के अपने 174 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुक, एलडीसी, स्टोर कीपर, पेंटर, अधीक्षक, और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों और योग्यता की विस्तृत जानकारी इस खबर में पढ़ सकते हैं। वहीं, योग्य एवं पात्र उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लेखित किसी भी वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड के माध्यम से उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार रोजगार समाचार पत्र में इस भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों (यानी दो अक्तूबर) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वायु सेना आधिकारिक वेबसाइट पर IAF Recruitment 2021 की अधिसूचना की पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

Trending Videos
IAF Recruitment 2021 Vacancies for 174 posts 10th pass can apply know important details
वायु सेना के जवान - फोटो : एएनआई
IAF Recruitment 2021 पदों का विवरण

  1. बढ़ई (एसके) -03 पद
  2. कुक -23 पद
  3. मल्टी टास्किंग स्टाफ - 103 पद
  4. हाउस कीपिंग स्टाफ - 23 पद
  5. लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
  6. स्टोर कीपर - 06 पद
  7. पेंटर - 02 पद
  8. अधीक्षक (स्टोर) - 03 पद
  9. मेस स्टाफ - 01 पद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IAF Recruitment 2021 Vacancies for 174 posts 10th pass can apply know important details
भारतीय वायुसेना - फोटो : यूट्यूब आईएएफ

10वीं पास भी हैं आवेदन करने के पात्र
भारतीय वायुसेना ग्रुप सी सिविलियन मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के तहत 10वीं से लेकर स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एयर फोर्स के रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदकों की आयु सीमा, न्यूनतम योग्यता, दस्तावेज और प्रमाण- पत्र के संदर्भ में गहन जांच की जाएगी। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

 

IAF Recruitment 2021 Vacancies for 174 posts 10th pass can apply know important details
शालिजा धामी - फोटो : Facebook

IAF Recruitment 2021 की चयन प्रक्रिया
सभी आवेदनों की आयु सीमा, न्यूनतम योग्यता, दस्तावेज और प्रमाण पत्र के संदर्भ में जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर आगगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र जारी किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। लिखित परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी।

 

विज्ञापन
IAF Recruitment 2021 Vacancies for 174 posts 10th pass can apply know important details
वायु सेना अकादमी हैदराबाद - फोटो : Air Force

IAF Recruitment 2021 लिखित परीक्षा का सिलेबस
एलडीसी के लिए - जनरल इंटेलीजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस
एमटीएस
एचकेएस और मेस स्टाफ के लिए - जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस
अन्य सभी ट्रेड / पदों के लिए - जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, ट्रेड / पोस्ट से संबंधित प्रश्न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed