{"_id":"69ca7edaf9b82d8be208038e","slug":"minor-student-missing-family-files-fir-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-152974-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-परीक्षा देने निकली थी छात्रा, चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
सुल्तानपुर। कस्बा क्षेत्र से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा गांव स्थित एक विद्यालय में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही युवक छात्रा को अपने साथ लेकर फरार हो गया है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका जिससे परिजनों में चिंता और आक्रोश बना हुआ है। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।
Trending Videos