{"_id":"69cc104ad28f5319980e5b76","slug":"two-teenagers-killed-one-critical-in-bike-dumper-collision-roorkee-news-c-5-1-drn1027-935537-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाइक और डंपर की भिड़ंत में दो किशोरों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाइक और डंपर की भिड़ंत में दो किशोरों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर पीरपुरा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे डंपर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जाैरासी जबरदस्तपुर निवासी तीन किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे पीरपुरा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो किशोरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान अयान (16 वर्ष) और मोहम्मद राकिब (17) निवासी जाैरासी जबरदस्तपुर के रूप में हुई है।
वहीं, उनके साथ मौजूद तीसरा साथी साहिब (16) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय भिजवाया गया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फरार डंपर चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
Trending Videos