सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First the three children were made to sit on the bank and then the mother jumped into the Ganga canal

Roorkee News: पहले तीन बच्चों को किनारे बैठाया फिर गंगनहर में कूदी मां

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
First the three children were made to sit on the bank and then the mother jumped into the Ganga canal
विज्ञापन
इमलीखेड़ा गांव निवासी एक महिला सुबह करीब 10 बजे अपने तीन बच्चों के साथ कांवड़ पटरी पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को गंगनहर के घाट पर बैठाया और इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। महिला को पानी में बहता देखकर घाट पर बैठे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए।
Trending Videos



बताया जा रहा है कि महिला के कपड़ों में हवा भर जाने के कारण वह पानी की सतह पर तैरती रही जिससे उसे बचाने में मदद मिली। राहगीरों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए रस्सी की व्यवस्था की और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला और उसके तीनों बच्चों को रिक्शा के माध्यम से सुरक्षित उनके घर भिजवा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं समय रहते मदद करने वाले लोगों की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed