सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The family members alleged that the body was murdered and hung on a tree

Roorkee News: परिजनों ने लगाया हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The family members alleged that the body was murdered and hung on a tree
गंगनहर कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजन और ग्रामीण। - संवाद
विज्ञापन
हरबर्टपुर क्षेत्र में पेड़ से युवक का शव लटका होने के मामले परिजनों ने झबरेड़ा निवासी एक युवक और उसके साथियों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गंगनहर कोतवाली रुड़की में तहरीर दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी खुशनूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को उसे गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके चचेरे भाई सादिक के पास एक उसकी बेटी के फोटो हैं। इस पर उसने सादिक से इसके बारे में जानकारी लेने की बात कही। इसके 10 मिनट बाद फिर से उस व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने सादिक से इस बारे में बात की तो उसने बताया कि पांच अगस्त 2025 को वह लिब्बरहेड़ी गांव में एक शादी में गया था। वहां झबरेड़ा निवासी एक युवक उसे कमरे में ले गया जहां उसके लगभग सात साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि युवक ने उसके मोबाइल से युवती के साथ खींचे गए फोटो अपने फोन में ले लिए और उसके साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बना ली।

साथ ही धमकी दी कि यदि उसने युवती से संबंध रखा तो वीडियो और फोटो वायरल कर उसे जान से मार दिया जाएगा। खुशनूद के मुताबिक इसके बाद उन्होंने सादिक को घर आने को कहा लेकिन उसका फोन बंद हो गया। उसी दिन 29 मार्च को उसका शव हरबर्टपुर के पास पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि देर शाम तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed