{"_id":"69cbd500cdc9a885a30bd635","slug":"mangalore-market-under-encroachment-roorkee-news-c-5-1-drn1027-934968-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अतिक्रमण की जद में मंगलौर का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अतिक्रमण की जद में मंगलौर का बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। प्रशासन के तमाम दावों और बार-बार की चेतावनियों के बावजूद दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मुख्य बाजार में लंबे समय से अतिक्रमण कस्बावासियों में परेशानी का सबब बन चुका है। दुकानदार सामान फुटपाथ से काफी आगे सड़क तक फैला देते हैं। जगह कम होने के कारण ग्राहकों को मजबूरी में अपने वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े करने पड़ते हैं। इससे पूरी सड़क संकरी हो जाती है और पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बचती।
कस्बे के आलोक, राम कुमार, दीप कुमार, राजेंद्र सिंह, नितिन कुमार, सलीम अहमद और मुर्तजा आदि ने बताया कि अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से आम जनता को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की कि प्रशासनिक अधिकारियों को अब केवल मौखिक चेतावनी देने के बजाय अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका समय-समय पर अभियान चलाती है। कुछ दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। जल्द ही एक विशेष टीम गठित कर बाजार में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
Trending Videos