अक्सर देखा जाता है कि युवा अभ्यर्थी अपनी दसवीं और बारहवीं की शैक्षिक पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही सरकारी नौकरी की तलाश शुरू कर देते हैं इसलिए आज हम उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जिसके बाद उम्मीदवार अपनी 10वीं व 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के पास भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी पाने का सबसे सुनहरा अवसर है क्योंकि हाल ही में भारतीय वायु सेना ने विज्ञापन संख्या 03/2021 / DR के अंतर्गत ग्रुप-सी सिविलियन के कुल 282 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
Indian Airforce Recruitment 2021: भारतीय वायुसेना ने निकाली है सैकड़ों पदों पर भर्तियां, 10वीं व 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इन दिनों भारतीय वायु सेना के कई पदों पर भर्ती कराए जाने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए दसवीं व बारहवीं पास अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा
अधीक्षक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट।
LDC - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा।
स्टोर कीपर - 12वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण।
कुक (जनरल ग्रेड) - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा, पेंटर, कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, एसी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर।
ट्रेड्समैन - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
हिंदी टाइपिस्ट - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
IAF ग्रुप सी भर्ती 2021 आयु सीमा - 18 से 25 वर्ष।
कैसे करें आवेदन
भारतीय वायुसेना की सिविलियन ग्रुप-सी भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों और योग्यता के अधीन अपनी पसंद के अनुसार वायु सेना स्टेशन पर ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. (अंग्रेजी/हिंदी में टाइपिंग) के तहत दिए गए प्रारूप के अनुसार तय आवेदन फार्मेट में समर्थित दस्तावेजों को सामान्य डाक के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में जमा किया जाएगा। इसके लिए पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों यानी की 7 सितंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
10वीं व 12वीं के बाद ऐसे करें निशुल्क तैयारी:
अगर आपका भी सपना दसवीं और बारहवीं की परीक्षा करने के बाद सरकारी नौकरी करने की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने एग्जाम की फ्री में पक्की तैयारी और रीविजन कर सकते हैं या अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड करें।