भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी सैना भर्ती रैली के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। 7 जून से 30 जून 2021 के बीच यह रैली उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी। बदायूं, लखीमपुरखेड़ी या लखीमपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर जिलों के अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश: सेना भर्ती रैली का होगा आयोजन, दसवीं व आठवीं पास 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक योग्यता -
-
सोल्जर जनरल ड्यूटी - 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
सोल्जर टेक्निकल - अभ्यर्थी का विज्ञान (पीसीएम यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10 + 2 पास करना अनिवार्य है।
-
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी योग्य हैं।
-
सोल्जर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल - 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
सैनिक ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) - 10वीं पास अभ्यर्थी योग्य हैं।
-
सैनिक ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स) - 8वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा - सोल्जर जनरल ड्यूटी पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन शारीरिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।