कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन के कारण सैकड़ों युवा कई सरकारी नौकरियों के आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनके पास आए नौकरी सुनहरे मौके हाथ से निकल जा रहे हैं। इस तकलीफ को समझते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL)ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है। भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) के उपक्रम, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ने अपनी 1074 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
बड़ी राहत : कोरोना काल में 1074 पदों पर भर्ती के लिए डीएफसीसीआईएल ने बढ़ाई आवेदन सीमा
डीएफसीसीएल ने भर्ती 2021 ऑनलाइन लिंक को 23 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही विभिन्न सेक्शन में जूनियर मैनेजर, एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 1074 रिक्तियों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां
डीएफसीसीआईएल में रिक्तियां
जूनियर मैनेजर (101 पद), एग्जीक्यूटिव (442 पद) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (521 पद) के लिए कुल 1074 रिक्तियों की घोषणा की गई है। रिक्तियों के इच्छुक उम्मीदवार आगे दी गई तालिका में पद की उपलब्धता जांच सकते हैं।
पदों का विवरण
पोस्ट कोड
पोस्ट
रिक्तियां
11
जूनियर मैनेजर (सिविल)
31
12
जूनियर मैनेजर (संचालन और बीडी)
77
13
जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल)
3
21
एग्जीक्यूटिव (सिविल)
73
22
एग्जीक्यूटिव (विद्युत)
42
23
एग्जीक्यूटिव (सिग्नल और दूरसंचार)
87
24
एग्जीक्यूटिव (संचालन और बीडी)
237
25
एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल)
3
31
जूनियर एग्जीक्यूटिव (विद्युत)
135
32
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सिग्नल और दूरसंचार)
147
33
जूनियर एग्जीक्यूटिव (संचालन और बीडी)
225
34
जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल)
14
कुल रिक्तियां
1074
अधिसूचना पीडीएफ
बता दें कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) ने 23 अप्रैल 2021 को विभिन्न विषयों में जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 1074 रिक्तियों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया था। इस सीधे लिंक से विस्तृत चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि देख सकते हैं।
आयु सीमा (01/01/2021 के अनुसार)
- जूनियर मैनेजर: 18-27 वर्ष
- एग्जीक्यूटिव: 18-30 वर्ष
- जूनियर एग्जीक्यूटिव: 18-30 वर्ष
आवेदन शुल्क