फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Driver flees, leaving car behind; 19 cases of liquor seized

Yamuna Nagar News: कार छोड़ भागा चालक, 19 पेटी शराब बरामद

Mon, 17 Aug 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Driver flees, leaving car behind; 19 cases of liquor seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में नाके पर पुलिस को देखकर चालक शराब से भरी कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें से शराब की 19 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम 15 अगस्त की रात गांव लाकड़ में इंटरस्टेट नाके पर ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान गांव नत्थनपुर की ओर से सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने कार रोकने के बजाय तेज गति से दौड़ा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। कुछ दूरी पर कार निर्माणाधीन सड़क पर फंस गई।
विज्ञापन

इसके बाद चालक कार से उतरकर पास स्थित पॉपुलर के खेतों की ओर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने और खेतों में पानी भरा होने के कारण वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने वापस आकर कार की जांच की तो उसका एक टायर फटा हुआ मिला। तलाशी लेने पर चालक की सीट के पीछे और डिग्गी में 19 पेटी शराब मिली। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed