{"_id":"6a820faf308da265d20d5a5b","slug":"youth-dies-in-road-accident-brother-in-law-has-a-narrow-escape-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161352-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, जीजा बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, जीजा बाल-बाल बचे
Mon, 17 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र में थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक के जीजा बाल-बाल बच गए। वहीं शहर यमुनानगर क्षेत्र में जन्मदिन समारोह के बाद दोस्त को घर छोड़ने जा रहे दो युवक क्रेटा कार की टक्कर से घायल हो गए। दोनों हादसों में संबंधित थानों की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में दयालगढ़ रोड बूड़िया निवासी सूरजमल ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हसनपुर में हुई थी। वह अपनी ससुराल हसनपुर गया हुआ था। 14 अगस्त की रात उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद वह अपने साले सचिन कुमार के साथ बाइक से घर के लिए निकला।
बाइक सचिन चला रहा था। हल्दरी गुजरान बस अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से थार ने बाइक को पीछे से साइड मार दी। टक्कर के बाद वह कच्चे हिस्से में गिर गया और सचिन बाइक समेत सड़क किनारे दुकानों के पास बने गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में घास-फूस के नीचे ईंटें पड़ी थीं। सचिन का सिर ईंटों पर लग गया, जिससे उसके सिर और मुंह से खून बहने लगा। सचिन को अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में रेलवे स्टेशन रोड निवासी साहिल ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि 14 अगस्त को उसके बड़े भाई रोहित का जन्मदिन था। समारोह में उसके दोस्त निखिल, चिराग, सूरज, पारस, राहुल और दीपक आए हुए थे। रात करीब 11:30 बजे साहिल अपने दोस्त निखिल को बाइक पर उसके घर छोड़ने के लिए निकला।
दोनों मधु चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरा की तरफ से काले रंग की क्रेटा कार आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साहिल और निखिल दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।