फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी भर्ती : इस मंत्रालय में मिल रहीं 24 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरियां, चूक मत जाना

Tue, 18 May 2021 09:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 18 May 2021 09:15 PM IST
सार

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
GOI jobs Central Govt Finance Ministry Vacancy Government Job 2021 MoF Recruitment Apply here
सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। भारत सरकार में नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है। ऐसा मौका रोज-रोज नहीं मिलता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने बड़ी शानदार भर्ती शुरू की है।


भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। 
इस खबर में ऐसी सरकारी नौकरियों की जानकारी दी गई है जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ पद पर नौकरी के लिए आज ही आवेदन करें ...    
 

GOI jobs Central Govt Finance Ministry Vacancy Government Job 2021 MoF Recruitment Apply here
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

इस अधिसूचना के अनुसार, वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वित्त मंत्रालय भर्ती के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इन पदों पर आवेदन के लिए 07 जून, 2021 तक अंतिम तिथि। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 53 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

GOI jobs Central Govt Finance Ministry Vacancy Government Job 2021 MoF Recruitment Apply here
वित्त मंत्रालय

पदों की संख्या- 53
पद    संख्या

रजिस्ट्रार    10
असिस्टेंट रजिस्ट्रार    17
रिकवरी ऑफिसर    26
 

विज्ञापन
विज्ञापन
GOI jobs Central Govt Finance Ministry Vacancy Government Job 2021 MoF Recruitment Apply here
Highest Paying Govt Job - फोटो : अमर उजाला

आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया 
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 56 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
GOI jobs Central Govt Finance Ministry Vacancy Government Job 2021 MoF Recruitment Apply here
govt jobs

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

संभावित वेतनमान 
इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 67,700 रुपये से 2,09,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed