फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two youths killed, one injured in bike collision

Raebareli News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, one injured in bike collision
ऊंचाहार। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा अरखा प्लाई फैक्टरी के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अभिषेक और पंकज को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पूरे रक्षपाल मजरे अरखा निवासी अभिषेक (18) ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी और खेती में परिवार का हाथ बंटा रहे थे। शनिवार शाम वह गांव के दोस्त साहिल (18) के साथ बाइक से ऊंचाहार गए थे। लौटते समय अरखा प्लाई फैक्टरी के पास उनकी बाइक की मीरगंज मजरे बहेरवा निवासी पंकज कुमार (35) की बाइक से टक्कर हो गई। पंकज पेंटर थे। टक्कर में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मकांटा के पास सड़क पर फैली राख से हादसे का आरोप
अरखा प्लाई फैक्टरी के पास धर्मकांटा पर डंपर खड़े रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार डंपरों में एनटीपीसी की राख लदी होती है, जो सड़क पर गिरकर वाहनों के गुजरने और हवा चलने पर उड़ती है। मृतक अभिषेक के दादा श्यामलाल ने बताया कि हादसे के समय राख अभिषेक की आंखों में पड़ गई थी। इससे सामने दिखाई नहीं दिया और बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। उन्होंने डंपरों के हाईवे किनारे खड़े रहने और सड़क पर राख फैलने की समस्या पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed