फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warriors defeated Panthers by seven wickets; Sunf smashed a half-century.

Shahjahanpur News: वॉरियर्स ने पेंथर को सात विकेट से हराया, सनफ ने जड़ा अर्धशतक

Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Warriors defeated Panthers by seven wickets; Sunf smashed a half-century.
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में शाहजहांपुर वॉरियर्स ने जेएन पेंथर को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। वॉरियर्स की जीत में ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद सनफ की शानदार 60 रन की पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाए। ओपनर मोहम्मद सनफ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। हैदर ने भी 30 रन की उपयोगी पारी खेली। जेएन पेंथर की ओर से मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शान और जैद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएन पेंथर की टीम ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन निर्धारित 16 ओवर में 131 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जैद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वॉरियर्स के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। शाहजहांपुर वॉरियर्स की ओर से अनस साबिर ने तीन विकेट लिए, जबकि सैफु ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वॉरियर्स ने दो रन के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed