{"_id":"6a82170b0b656f74670e2c19","slug":"roadblock-staged-at-paraur-intersection-following-a-21-hour-power-outage-scuffle-with-police-ensued-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181836-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 21 घंटे बिजली गायब रहने पर परौर चौराहे पर लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 21 घंटे बिजली गायब रहने पर परौर चौराहे पर लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
कलान में परौर तिराहे पर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान। बदायूं के उसावां से कस्बे को आने वाली 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट होने से करीब 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार दोपहर परौर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई। लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान कांवड़ यात्री भी जाम में फंसे गए।
शुक्रवार को कांवड़ यात्रा निकलने के दौरान करीब तीन घंटे तक बिजली लाइन बंद रखी गई थी। इसके बाद आपूर्ति शुरू की गई तो 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे शुक्रवार रात से ही कस्बे की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली न आने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह होने पर सबमर्सिबल व मोटर नहीं चल सके। जिससे पानी की टंकियां खाली हो गईं। पेयजल का संकट खड़े होने पर हत्थे वाले नल का सहारा लेना पड़ा।
शनिवार को दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोग भड़क उठे। भीषण गर्मी में फॉल्ट सही नहीं करने से नाराज लोगों ने परौर चौराहे पर करीब तीन बजे जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कांवड़ यात्री भी फंस गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। लोगों की पुलिस नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। इसके बाद बिजली आई, पर कुछ देर के बाद फिर लोकल फॉल्ट होने पर आपूर्ति बाधित हो गई। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन में खराबी से बिजली गुल हो गई थी।