{"_id":"6a82177c74db84582e0912d4","slug":"villagers-surrounded-people-transporting-meat-police-from-two-stations-arrived-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181910-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मांस ले जा रहे लोगों को गांव वालों ने घेरा, दो थानों की पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मांस ले जा रहे लोगों को गांव वालों ने घेरा, दो थानों की पुलिस पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव हीरपुर के पास जंगल में कुछ लोगों ने एक पशु को मार दिया। पशु का मांस ले जाने की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पीछा किया तो मांस ले जा रहे लोगों ने पथराव कर दिया। बाद में घेराबंदी होने पर बाइक सवार मांस और बाइक छोड़कर भाग निकले।
रविवार रात लगभग 10:00 बजे गांव हीरपुर के लोगों को जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने जंगल में पशु को मारा है और मांस लेकर निकलने वाले हैं। इस पर गांव के लोगों ने घेराबंदी कर ली। इस बीच बाइक से दो लोग मांस लेकर आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर दोनों ने बाइक तेज कर दी और भाग निकले।
गांववालों ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने बाइक रोककर पत्थर फेंकने शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ी तो बाइक सवार मांस भरी बोरी और बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पीलीभीत की सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस और खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
खुटार पुलिस घटनास्थल सेहरामऊ उत्तरी और सेहरामऊ उत्तरी पुलिस घटनास्थल खुटार क्षेत्र में बता रही है। रात 11:00 बजे तक मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद