फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waterlogging on roads due to rain adds to the difficulties.

Shahjahanpur News: बारिश से सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं दुश्वारियां

Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads due to rain adds to the difficulties.
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद - फोटो : Self
शाहजहांपुर। शनिवार की रात और रविवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत भले मिल गई, लेकिन सड़कों पर जलभराव ने दुश्वारियां बढ़ा दी। रेलवे स्टेशन मार्ग, रोडवेज बस अड्डा समेत कई मार्गों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर निगम का परिसर भी तालाब बन गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 50 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात दस बजे से बारिश शुरू हुई। इसके बाद रविवार को तड़के बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन सड़कों की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई। स्टेशन रोड पर ह्ययूम पाइप डालने के लिए हो रही खोदाई की वजह से कीचड़ हो गया।
विज्ञापन

इससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां पर फिसलन होने से पैदल निकलना तक दूभर रहा। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे के पास जलभराव की स्थिति रही। यहां पर कुछ दिन पहले भराव डालकर समतल की गई सड़क पानी के चलते फिर से गड्ढायुक्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद उद्यान के गेट पर पानी भर गया। इसी तरह घंटाघर, टाउन हॉल रोड, जलालनगर क्षेत्र के निचले इलाकों, अंटा चौराहा, रंगीन चौपाल, महमंद हद्दफ, सिंजई, तिलहर जई, मक्कू बजरिया आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। देर तक पानी भरे रहने से राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-
बारिश के फिर बन रहे आसार
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को 50 मिमी से अधिक बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। आर्द्रता 81 प्रतिशत होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। पश्चिमी और उत्तरी हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के फिर आसार बन रहे हैं। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।
--
फसलों को फायदा, किसानों को मिली राहत
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से धान, गन्ना समेत सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। किसानों को वैकल्पिक व्यवस्था करके सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश होने से उनको काफी राहत मिलेगी। सब्जियों के उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
--
बारिश होने पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज प्रोजेक्ट की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके बनने के बाद जलभराव की स्थिति से मुक्ति मिलेगी। नाला-नालियों की सफाई लगातार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद- फोटो : Self

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद- फोटो : Self

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव से गुजरता ई-रिक्शा । संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed