Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
BJP youth staged a strong protest outside Congress Bhawan in honour of Vande Mataram, singing Vande Mataram while standing in the middle of the road.
{"_id":"6a821175360ae36a66039ff5","slug":"video-bjp-youth-staged-a-strong-protest-outside-congress-bhawan-in-honour-of-vande-mataram-singing-vande-mataram-while-standing-in-the-middle-of-the-road-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वन्देमातरम के सम्मान में युवा भाजपा का कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन, बीच सड़क खड़े होकर वन्देमातरम का गायन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्देमातरम के सम्मान में युवा भाजपा का कांग्रेस भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन, बीच सड़क खड़े होकर वन्देमातरम का गायन किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा जालंधर शहरी की ओर से वन्देमातरम के गायन में कथित रूप से रुकावट डालने और राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस भवन के बाहर सैंकड़ों नौजवानों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ-साथ भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद बीच सड़क सामूहिक रूप से वन्देमातरम का गायन कर राष्ट्रीय गीत के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला उपप्रधान पंकज लुथरा,महामंत्री सूर्य मिश्रा, वरुण दुबे,युवा नेता हिमांशु शर्मा और युवा नेता डिंपी लुभाना ने की। प्रदर्शन में जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ पूर्व जिला युवा मोर्चा प्रधान मिंटा कोछड़, संजीव मनी और बलजीत प्रिंस भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या नेता को राष्ट्रीय भावना से जुड़े प्रतीकों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार नहीं करना चाहिए। वही अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा देश की राष्ट्रभक्ति, संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र और राष्ट्रीय सम्मान के विषय पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत और देश की राष्ट्रभक्ति की भावनाओं के सम्मान की आवाज है। उन्होंने कहा कि युवा भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। सरीन ने कहा भगवंत मान सरकार ने युवाओं को बैरिगेड लगा जबरी रोक इंडी एलायंस कांग्रस को खुश किया और राष्ट्र प्रेमियो की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।इस दौरान पंकज सारंगल,अंकित कोछड़,वरुण दुबे, चिराग,गौरव राय,हरप्रीत सिंह, सूरज संगर, कार्तिक दुग्गल, मोहित भगत,अर्जुन सिंह हैप्पी,सनी शर्मा, वरुण नागपाल, नसीब बुगा, वरिंदर सिंह, यजीत हुरिया,प्रदीप खुल्लर,शालू कुमारी, सीमा रानी,दिनेश शर्मा, बिनीत दिवान, नीरज शर्मा,करण विज, नकुल यादव, अंकुश बेरी,नीतीश शर्मा,आशु शर्मा, शुभम गुप्ता, मंदीप कलेर, आशु लूथरा, शिव शंकर शाह, रोशन कुमार, लक्की कुमार,वैभव सहगल,आदिया, रिपुदमन सिंह,मनी सिंह,रोहित ढड, स्नेह वासन, लविश अंगूराल, साहिल कपिल, हरजिंदर सिंह बाबू,मंदीप सिंह, करन ठाकुर, हरप्रीत सिंह, नितिन महेंद्रू आदि बड़ी संख्या मे भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।