{"_id":"6a81b5660f71c96bfc0613d9","slug":"demand-for-nia-probe-into-attack-on-sukhbir-badal-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105385-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र : सुखबीर बादल पर हमले की एनआईए जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र : सुखबीर बादल पर हमले की एनआईए जांच की मांग
Sun, 16 Aug 2026 06:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हरसिमरत कौर ने आप सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। शिरोमणि अकाली दल (बादल) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर बादल पर हुए जानलेवा हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखने की बात कही। हरसिमरत कौर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर शिअद (ब) को कमजोर करने का आरोप लगाया।
हरसिमरत कौर रविवार को गुरुहरसहाए में पंजाब बचाओ अभियान की रैली को संबोधित कर रही थीं। सुखबीर बादल अस्पताल में भर्ती होने के कारण रैली में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पर पहले गोली से और अब हथियार से हमला होना गंभीर घटनाएं हैं। इनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि हमले के पीछे की ताकतों का पता चल सके। हरसिमरत कौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार पिछले चार वर्षों से शिअद (ब) को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था, नशे और गैंगस्टरों के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं और पंजाब पर कर्ज बढ़ रहा है। हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब में अमन-शांति भंग करने के लिए कई ताकतें सक्रिय हैं। उन्होंने इन साजिशों को सफल नहीं होने देने का संकल्प लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब पंजाब में पंजाब वालों का राज होगा। दिल्ली वालों को पंजाब से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।