Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Six CC roads and a drinking water tank constructed at cost of ₹46 lakh inaugurated; villagers get major relief
{"_id":"6a81c29eb42c5a0ee006b7b0","slug":"video-six-cc-roads-and-a-drinking-water-tank-constructed-at-cost-of-rs46-lakh-inaugurated-villagers-get-major-relief-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 46 लाख की लागत से बनी 6 सीसी सड़कों और पेयजल टंकी का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 46 लाख की लागत से बनी 6 सीसी सड़कों और पेयजल टंकी का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक क्षेत्र के तिलशहरी बुजुर्ग गांव में रविवार को विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने करीब 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित छह सीसी सड़कों और पाइप पेयजल योजना का फीता काटकर लोकार्पण किया और उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया।
गांव पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और लोगों को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया और पात्र लोगों से आवेदन कर लाभ लेने की अपील की।
प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ग्रामीणों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। तभी विकास का लाभ हर घर तक पहुंच सकेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मोहल्लों में वर्षों से पेयजल की समस्या थी। गर्मियों में पानी के लिए काफी दिक्कत होती थी। अब नई पानी की टंकी और पाइप पेयजल योजना शुरू होने से घर-घर तक पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिली है।
लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम आसरे, सुमित पांडे, जितेंद्र प्रताप सिंह, चुक्कू सिंह, सप्पू सिंह, शिवम गौड़, अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।