{"_id":"6a816d7efe40bc04cb0e23d0","slug":"video-meerut-procession-taken-out-with-1100-tricolours-hastinapur-steeped-in-the-spirit-of-patriotism-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 1100 तिरंगों के साथ निकली यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा हस्तिनापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 1100 तिरंगों के साथ निकली यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा हस्तिनापुर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को परम पूज्य जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज के सान्निध्य में विशाल तिरंगा ध्वज के साथ विराट तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिक, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और गणमान्य लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों से पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कस्बे के नेहरू पार्क से हुआ। यहां से यात्रा जीआईसी चौराहा, मुख्य बाजार सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए जंबूद्वीप के समीप पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। विराट तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण 1100 तिरंगे रहे। बड़ी संख्या में एक साथ लहराते तिरंगों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कई स्कूलों के बच्चों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।