{"_id":"6acf8a173c7df02c270ef1a4","slug":"kanpur-dehat-farmer-murdered-with-a-spade-in-his-field-police-investigating-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: खेत पर किसान की फावड़ा से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: खेत पर किसान की फावड़ा से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 14 Oct 2026 07:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवान में बुधवार दोपहर खेत मेंं पानी लगाने गए एक किसान पर फावड़ा से हमला कर हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है।
सनाया सालवान निवासी किसान श्यामा चरण (65) का शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानाकरी दी। घटना की जानकारी पर सीओ संजय सिंह, थानाध्यक्ष अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के पास ही पुलिस को एक फावड़ा पड़ा मिला है। घटना स्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी माया देवी ने पुलिस को बताया कि पति बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे घर से खेतों पर जाने की बात कह निकले थे। दोपहर एक बजे तक वह घर नहीं आए तो वह उन्हें खाना देने के लिए गईं थी। खेत पर पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़े थे। बताया कि घर से खेत करीब एक किलो मीटर दूर है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।