Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
SP visits Data Singhwala border; states that permission to march to Delhi has not been granted.
{"_id":"6a8170980208fd22970bf082","slug":"video-sp-visits-data-singhwala-border-states-that-permission-to-march-to-delhi-has-not-been-granted-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दाता सिंहवाला बॉर्डर का एसपी ने किया दौरा, बोले- दिल्ली कूच की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाता सिंहवाला बॉर्डर का एसपी ने किया दौरा, बोले- दिल्ली कूच की अनुमति नहीं
किसानों की प्रस्तावित दिल्ली कूच पदयात्रा को देखते हुए जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने दाता सिंहवाला बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। किसानों के एकत्र होकर दिल्ली की ओर बढ़ने की स्थिति में उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। किसानों के गैर-एसकेएम संगठनों की ओर से 16 अगस्त को पंजाब-हरियाणा के दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए पैदल पदयात्रा शुरू करने का ऐलान किया गया था। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में 51 किसानों के पैदल दिल्ली जाने की बात कही गई थी। इसी को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस ने यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किया है। एसपी ने बताया कि जींद और दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश लागू हैं। ऐसे में किसानों को दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे मिलने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस अपनी रणनीति में बदलाव करेगी। फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।