{"_id":"6a816ac455315dc6ee09a546","slug":"video-sundernagar-alsu-chowk-fourlane-car-accident-youth-death-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Accident: सुंदरनगर में फोरलेन पर कार हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत; चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: सुंदरनगर में फोरलेन पर कार हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत; चार गंभीर घायल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:16 PM IST
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के समीप देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया है। मृतक की पहचान आकाश निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार फोरलेन से गुजर रही थी। अलसू चौक के पास पहुंचने पर किसी कारण से कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से जा टकराई। टक्कर के बाद कार एक टेम्पो से भी जा भिड़ी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए चारों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
दुर्घटना के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।