Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Atal's thoughts and ideals will continue to inspire future generations – Minister Bedi
{"_id":"6a8170a0622b1be3310b560e","slug":"video-atals-thoughts-and-ideals-will-continue-to-inspire-future-generations-minister-bedi-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटल के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा- मंत्री बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को देते रहेंगे प्रेरणा- मंत्री बेदी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। 16 अगस्त 2018 को देश ने एक महान राजनेता, प्रखर वक्ता और जननेता को खो दिया था। बेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और कमजोर वर्गों तक पार्टी की पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल हुईं। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत की सामरिक शक्ति का दुनिया को परिचय हुआ। कारगिल युद्ध में सेना की विजय और सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम अटल के संवेदनशील नेतृत्व को दर्शाते हैं।
बेदी ने कहा कि सत्ता और विपक्ष दोनों में अटल जी का समान सम्मान था। उनकी भाषा में ओज, विचारों में स्पष्टता और व्यवहार में सरलता थी। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।