{"_id":"6a81edca26d3d4190b0189ee","slug":"scooty-hit-by-tipper-two-women-died-on-the-spot-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105272-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: टिप्पर की चपेट में आई स्कूटी, दो महिलाओं की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: टिप्पर की चपेट में आई स्कूटी, दो महिलाओं की मौके पर मौत
Sun, 16 Aug 2026 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। तलवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव लब्बर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर कमाही देवी से चमूही की तरफ जा रहा था। गांव लब्बर के पास टिप्पर ने आगे जा रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टिप्पर और स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई, जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कामनी पत्नी अक्षय और रंजना पत्नी अमरीक सिंह के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं निचली पुहारी गांव की निवासी थीं। तलवाड़ा पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लिया।
पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए टिप्पर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास से जानकारी जुटा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य हादसे के कारणों की जांच करना है। निचली पुहारी गांव में दो महिलाओं की मौत से शोक छा गया है।