{"_id":"6a820855f39e9dffeb0c9794","slug":"haryana-is-a-land-of-brave-warriors-and-fighters-rajesh-nagar-rewari-news-c-198-1-rew1001-243739-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर योद्धाओं और सेनानियों की भूमि है हरियाणा : राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर योद्धाओं और सेनानियों की भूमि है हरियाणा : राजेश नागर
Mon, 17 Aug 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
टीट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री राजेश नागर, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और जिला अध्यक्ष वंद
- फोटो : अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर लाइनपार थाना इंस्पेक्टर को तहरीर देते सपाई। स्रोतः सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंड। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की पहचान वीर योद्धाओं, शूरवीरों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि के रूप में रही है। प्रदेश के अनेक वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। वह स्वतंत्रता दिवस पर खोल के गांव टींग गांव में बीएमआर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन करना हम सभी का कर्तव्य है। इससे आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम, त्याग और साहस की भावना जागृत होगी।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अहीरवाल की धरती के महान स्वतंत्रता सेनानी राजा राव तुलाराम ने ब्रिटिश हुकूमत का मुकाबला किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की। आयोजक भाजपा जिला सचिव दिनेश यादव टींट ने कहा कि युवाओं में राष्ट्र भावना पैदा करने के लिए गांव-गांव में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को प्रेरणापुंज बनाने के उद्देश्य से जल्द ही युवा गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।
अभय सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंत्री राजेश नागर, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम में डॉ. अरविंद यादव, जीतू, जीवनराम गर्ग, जतिन अरनेजा, जयभगवान यादव हरजीपुर, सुभाष यादव, अशोक यादव, महेश यादव , नरेंद्र यादव , जितेंद्र सिंह पाली, सत्यपाल सिंह आलियावास, हेमंत यादव नंगली गोधा, विकास यादव, प्रदीप यादव, दिनेश शर्मा, सत्यवीर खोरी मौजूद रहे।