{"_id":"6a820d051a0d368afa018306","slug":"four-miscreants-arrested-while-planning-a-robbery-rewari-news-c-198-1-rew1009-243729-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवाड़ी। कोटकासिम पुलिस ने मेवली रोड पर रानियावास बांध के पास लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को कट्टा, कारतूस, रॉड और पेचकस के साथ गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
कोटकासिम थानाधिकारी जशवंत सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को थाना कोटकासिम पर सूचना मिली कि कोटकासिम से मेवली रोड पर रानियावास बांध की पाल वाले ग्रेवल रास्ते पर 4-5 बदमाश दो पल्सर मोटरसाइकिलों के साथ घातक हथियार लेकर राहगीरों को रोककर लूट की वारदात कर रहे हैं। सूचना के बाद थानाधिकारी जसवंत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में बसंत (22) पुत्र राकेश चंद वाल्मिकी, निवासी ग्राम पुर, कोशिंदर (24) पुत्र कृष्ण कुमार जाट निवासी घीकाका, सन्नी कुमार (20) पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी घीकाका; तथा मोहित (20) पुत्र मदन लाल वाल्मिकी निवासी ग्राम पुर शामिल है। सभी थाना कोटकासिम क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
बरामदगी में एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर, चार कारतूस 12 बोर, एक सरिया (रॉड), एक एवरेडी पेचकस और दो पल्सर मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
पूछताछ में उन्होंने पिछले 8-9 महीनों से थाना कोटकासिम, किशनगढ़ बास, खैरथल, मुंडावर, बावल, तिजारा, टपूकड़ा और भिवाड़ी आदि क्षेत्रों में ट्यूबवेलों की केबल, ट्रांसफॉर्मर, तार और अन्य विद्युत व कृषि सामान की दर्जनों चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं।
थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने सफल अभियान चलाकर इलाके में सक्रिय गिरोह को धर दबोचा है। सभी बदमाशों से आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
कोटकासिम थानाधिकारी जशवंत सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को थाना कोटकासिम पर सूचना मिली कि कोटकासिम से मेवली रोड पर रानियावास बांध की पाल वाले ग्रेवल रास्ते पर 4-5 बदमाश दो पल्सर मोटरसाइकिलों के साथ घातक हथियार लेकर राहगीरों को रोककर लूट की वारदात कर रहे हैं। सूचना के बाद थानाधिकारी जसवंत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में बसंत (22) पुत्र राकेश चंद वाल्मिकी, निवासी ग्राम पुर, कोशिंदर (24) पुत्र कृष्ण कुमार जाट निवासी घीकाका, सन्नी कुमार (20) पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी घीकाका