फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Poets paid tribute to the martyrs through their compositions.

Rewari News: रचनाओं के माध्यम से कवियों ने शहीदों को किया नमन

Mon, 17 Aug 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 17 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Poets paid tribute to the martyrs through their compositions.
सम्मेलन में प्रस्तुति देती कवयित्री रजनी सिंह अवनी व उप​स्थित कवि। स्त्रोत: परिषद
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा कला परिषद एवं मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नाई वाली चौक स्थित सैंड पाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम में शहीदों को नमन किया। मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। अध्यक्षता हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने की।
विज्ञापन

हास्य कवि आलोक भांडोरिया के संचालन में हुए सम्मेलन में हलचल हरियाणवी ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। झज्जर से आए मास्टर महेंद्र ने हास्य रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

यशदीप कौशिक ने राष्ट्रप्रेम से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कवयित्री रजनी सिंह अवनी ने भी प्रभावशाली काव्य पाठ किया। स्थानीय कवियों संजय पाठक, भूप सिंह भारती, राजेश भुलक्कड़, दलबीर फूल, गौतम इलाहाबादी, प्रेमपाल सिंह अनपढ़, अभय सिंह प्रचारी, सोनिया सहित अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि साहित्य और कविता के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में दशरथ सिंह चौहान, आरपी मेहरा, श्योकरण मेहरा, महेंद्र सिंह झाझरिया, आरएस सांभरिया, धर्मवीर सिंह बल्डोदिया, जगदीश चंद्रनाथ, राजकुमार जलवा, लालसिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक, राजपाल दहिया, थावर सिंह चोपड़ा, सूबेसिंह रेवाड़िया, रोशनलाल आर्य, बलराज, ईश्वर सिंह, रामनिवास, महेश रतनलाल और पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed