फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Call to intensify the movement

Rewari News: आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

Mon, 17 Aug 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 17 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Call to intensify the movement
रेवाड़ी। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 10वें दिन भी जारी रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ध्वजारोहण कर मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता नगर पालिका संघ इकाई प्रधान शिवा कुमार गंगा हेड़ी ने की, जबकि मंच संचालन कोषाध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोढ़वाल भी धरने में मौजूद रहे। सीटू जिला उपप्रधान रामकुमार ने ध्वजारोहण किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। पूर्व विधायक कप्तान अजय सिंह यादव, रमेश ठेकेदार और परिषद की शालू ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed